ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

चुनावी शंखनाद से पहले माता-पिता और भगवान की शरण में रोहिणी, लालू की लाड़ली ने जीत का मांगा आशीर्वाद

PATNA: लोकसभा चुनाव में सारण संसदीय सीट से आऱजेडी की उम्मीदवार बनी लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने आखिरकार मंगलवार से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया। रोहिणी आचार्य पूरे लाव-लश्कर

चुनावी शंखनाद से पहले माता-पिता और भगवान की शरण में रोहिणी, लालू की लाड़ली ने जीत का मांगा आशीर्वाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव में सारण संसदीय सीट से आऱजेडी की उम्मीदवार बनी लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने आखिरकार मंगलवार से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया। रोहिणी आचार्य पूरे लाव-लश्कर के साथ राबड़ी आवास से छपरा के लिए रवाना हो गईं। इससे पहले रोहिणी राबड़ी आवास में भोलेनाथ की अराधना करते दिखीं। मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद और भगवान से आशीर्वाद लेने के बाद रोहिणी ने चुनावी शंखनाद कर दिया।


दरअसल, आरजेडी ने लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण संसदीय सीट सीट से अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। लालू को नया जीवन देने वाली रोहिणी आचार्य ने मंगलवार से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर दिया है। चुनावी अभियान के लिए छपरा रवाना होने से पहले रोहिणी ने राबड़ी आवास में बने मंदिर में भगवान भोलेनाथ और साईँ बाबा की पूजा अर्चना की। माता-पिता से आशीर्वाद लेने के बाद वे राबड़ी आवास से छपरा के लिए रवाना हो गईं।


छपरा जाने से पहले रोहिणी आचार्य ने कहा कि अभी अपने क्षेत्र की जनता के बीच जा रहे हैं। कल बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद मिला, माता-पिता का आशीर्वाद मिला, सास ससुर का आशीर्वाद मिला। आज सारण में रोहिणी का रोड शो भी होगा और वो सारण की जनता से मुलाकात भी करेंगी। 


इससे पहले सोमवार को रोहिणी लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती के साथ सोनपुर स्थिति हरिहरनाथ मंदिर पहुंची थीं और भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया था। बता दें कि पटना के जेपी सेतु से होकर सोनपुर-शीतलपुर रोड होते हुए गोविंदचक, परमानंदपुर, नया गांव, मिल्की, डुमरी बुजुर्ग होते हुए वे गड़खा जाएंगी और गड़खा से छपरा पहुंचेंगी और जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगी।