ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

महागठबंधन के सम्मेलन में घमासान: छोटी सी चीज के लिए आपस में भिड़ गए RJD कार्यकर्ता, जमकर हुई धक्का-मुक्की; देखते रह गए बाहुबली मुन्ना शुक्ला

MUZAFFARPUR: लोकसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर के मोतिपुर में आयोजित महागठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में घमासान छिड़ गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में गमछा वितरण के दौरान आरजेडी के कार्यकर

महागठबंधन के सम्मेलन में घमासान: छोटी सी चीज के लिए आपस में भिड़ गए RJD कार्यकर्ता, जमकर हुई धक्का-मुक्की; देखते रह गए बाहुबली मुन्ना शुक्ला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: लोकसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर के मोतिपुर में आयोजित महागठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में घमासान छिड़ गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में गमछा वितरण के दौरान आरजेडी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। गमछा लेने के लिए आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीज जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी मची रही।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से मोतिपुर के साढ़ा डंपर में किसान भवन सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गय़ा था। इस सम्मेलन में वैशाली से महागठबंधन के उम्मीदवार मुन्ना शुल्का भी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन के बाद नगर परिषद के सभापति कुमार राघवेंद्र कार्यकर्ताओं के बीच गमछा का वितरण करने लगे। 


फ्री में गमछा मिलता देख आरजेडी के कार्यकर्ता टूट पड़े और गमछा हासिल करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ गए। मुन्ना शुक्ला की मौजूदगी में आरजेडी के कार्यकर्ता गमछा के लिए एक दूसरे पर टूट पड़े। बाद में गमछा वितरण का कार्यक्रम बंद करना पड़ा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब मंच पर मौजूद सभी नेता वहां से चले गए। इसके बाद फिर से कार्यकर्ताओं के बीच गमछा का वितरण किया गया।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता