ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, मनचले की छेड़खानी से थी परेशान

MOTIHARI : मनचले की छेड़खानी से परेशान एक युवती ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. घटना चकिया थाना इलाके के बारोगोविंद गांव की है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने श

नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, मनचले की छेड़खानी से थी परेशान
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : मनचले की छेड़खानी से परेशान एक युवती ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. घटना चकिया थाना इलाके के बारोगोविंद गांव की है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

बताया जा रहा है कि मृतक बेहद ही गरीब परिवार से आती है. गरीबी के कारण पीड़ित पिता अपनी नाबालिग पुत्री को मौसी के घर चकिया के बारागोविंद में रखे हुए था. जहां उसे बाहर निकलने पर गांव के तीन मनचले छेड़खानी करते थे. नाबालिग के परिजनों ने उसे लेकर युवक के परिजनों से शिकायत की थी और समझा बुझा कर मामले को खत्म समझने लगे थे. 

लेकिन मंगलवार को एकबार फिर खेत मे जाने के दौरान मनचले युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की जिससे परेशान नाबालिग ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इस बारे में मृतका के भाई ने बताया कि छेड़खानी से परेशान मेरी बहन ने खेत में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली.