ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में शहीद झारखंड के लाल शांति भूषण तिर्की को अंतिम विदाई, सीएम बोले.. परिवार के साथ हूं

RANCHI : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए झारखंड के लाल शांति भूषण तिर्की को रांची में अंतिम विदाई दी गई. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद के ढाई साल की

छत्तीसगढ़ में शहीद झारखंड के लाल शांति भूषण तिर्की को अंतिम विदाई, सीएम बोले.. परिवार के साथ हूं
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए झारखंड के लाल शांति भूषण तिर्की को रांची में अंतिम विदाई दी गई. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद के ढाई साल की बेटी को काफ़ी देर तक अपने गोदी में बैठाये रखा. हेमंत सोरेन से कहा कि वो हमेशा परिवार के साथ हैं. रविवार को जैसे ही असिस्टेंट कमांडेंट का पार्थिव शरीर जैसे ही रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा कि राज्यपाल और सीएम उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए रवाना हो गए. 


एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि देने के बाद उन्हे सीआरपीएफ 133 बटालियन ले जाया गया. वहां शहीद की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें अन्य पदाधिकारियों के साथ साथ राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे. 


इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन काफी भावुक दिखे. सीएम ने वहां मौजूद परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर ढाढस बंधाया. उन्होने  परिवार के एक बच्चे को गोद में उठा लिया तो सबकी निगाहें उनपर टिक गयीं और परिजन रोने लगे. सीएम ने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि वह हमेशा परिवार के साथ हैं. 


छत्तीसगढ़ में शहीद झारखंड के लाल शांति भूषण तिर्की को अंतिम विदाई, सीएम बोले.. परिवार के साथ हूं

टैग्स