ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

छात्रा से हो रही छेड़खानी पर पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन, दूसरे दिन फंदे से लटका मिला शव

VAISHALI: खबर बिहार के वैशाली जिले से आ रही है, जहां एकतरफा प्यार करना कभी लड़कों पर भारी पड़ता है तो कभी छात्रा पर। इन दिनों बिहार में एकतरफे प्यार में मौत का ये तीसरा मामला सा

छात्रा से हो रही छेड़खानी पर पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन, दूसरे दिन फंदे से लटका मिला शव
Desk
2 मिनट

VAISHALI: खबर बिहार के वैशाली जिले से आ रही है, जहां एकतरफा प्यार करना कभी लड़कों पर भारी पड़ता है तो कभी छात्रा पर। इन दिनों बिहार में एकतरफे प्यार में मौत का ये तीसरा मामला सामने आय है। ताजा मामला वैशाली के गोरौल की है, जहां इंटर की छात्रा के घर में उसका फंदे से लटका शव मिला है। मृतक छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर घर में घुसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना ग़ोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है। 


परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी का रहने वाला अनिल छात्रा को परेशान करता था। जब इसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की। जिसके बाद छात्रा के भाई ने बीते 3 जून को थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार की सुबह जब छात्रा सोनम कम्प्यूटर क्लास करने के बाद अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में आरोपी युवक ने उसे फिर से परेशान किया। उसके दूसरे दिन ही छात्रा का शव उसके घर से बरामद किया गया। शव के मिलते ही पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। 


बताया जाता है कि आरोपी लड़के की बहन का घर मृतक छात्रा के गांव में ही है। जिसके चलते वह अक्सर गांव में आता-जाता रहता था। शव के मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की किसी ने हत्या की है या उसने खुद आत्महत्या किया है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टैग्स