ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

छात्रा से छेड़खानी पर नाथनगर में बवाल, दोनों पक्षों ने किया जमकर पथराव

BHAGALPUR: भागलपुर के नाथनगर स्टेशन रोड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों के तरफ से सैकड़ों लोग सड़क पर उतर

छात्रा से छेड़खानी पर नाथनगर में बवाल, दोनों पक्षों ने किया जमकर पथराव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के नाथनगर स्टेशन रोड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों के तरफ से सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गये और इस बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव की इस घटना में कई लोग घायल हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को नियंत्रित किया लेकिन दोनों तरफ तनाव अभी भी बरकरार है। पुलिस ने घटनास्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार नाथनगर बालिका उच्च विद्यालय से दो छात्रा स्कूल से घर वापस लौट रहीं थीं। इसी दौरान नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार मनचलों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसी दौरान छात्रा के विरोध करने पर स्थानीय लोग जुट गए और आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। 


मौके पर पहुंची पुलिस को देख दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये और दोनो पक्ष के बीच जमकर पथराव होने लगा। पथराव की घटना के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गये। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता