ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

चाकू से 25 वार कर मंगेतर ने ही ले ली होने वाली पत्नी की जान, धूमधाम से हुई थी सगाई

JHARKHAND: दिल को दहला देने वाली खबर झारखंड से आ रही है, जहां एक युवक ने अपनी ही मंगेतर की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना गुमला के मसिया थाना क्षेत्र के सरुडा गांव की है। हत्या की इस

चाकू से 25 वार कर मंगेतर ने ही ले ली होने वाली पत्नी की जान, धूमधाम से हुई थी सगाई
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JHARKHAND: दिल को दहला देने वाली खबर झारखंड से आ रही है, जहां एक युवक ने अपनी ही मंगेतर की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना गुमला के मसिया थाना क्षेत्र के सरुडा गांव की है। हत्या की इस वारदात के बाद युवती के परिजनों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को आरोपी युवक अचानक युवती के घर पहुंच गया और उसके सीने में चाकू से लगातार 20-25 वार कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक युवती की पहचान सिमडेगा जिले के कुरडेग की रहने वाली जेनेविभा तिर्की के रूप में हुई है। जेनेविभा तिर्की जीएनएम के पद पर सदर अस्पताल सिमडेगा में कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ महीने से जेनेविभा तिर्की अपने किसी रिश्तेदार के घर रह रही थी। करीब पांच महीने पहले उसकी सगाई रायडीह के सिकोई निवासी अरविंद कुजूर के साथ हुई थी। सगाई के बाद से अरविंद अक्सर अपनी मंगेतर जेनेविभा से मिलने के लिए आता था। 


सोमवार की शाम चार बजे अरविंद जेनेविभा से मिलने के लिए पहुंचा था। घर में घुसते ही अरविंद ने अपनी मंगेतर जेनेविभा पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ उसने 20 से 25 वार जेनेविभा के सीने पर कर दिया। जेनेविभा खून से लखपथ होकर जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। आनन फानन में जेनेविभा को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मंगेतर की हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अरविंद ने जेनेविभा की हत्या क्यों की। परिजनों की मानें तो अरविंद आए दिन अपनी मंगेतर जेनेविभा के साथ मामूली विवाद को लेकर मारपीट करता रहता था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।