ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

प्रेमिका के घर मिला प्रेमी का शव, गर्लफ्रेंड के साथ दो महीने से लिव इन में था युवक

बक्सर : बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र के गजाधरगंज के एक युवक का शव नोखा के लालगंज मुहल्ले में उसकी प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता बरामद किया गया है. मृतक की पहचान गजाधरगंज के शं

प्रेमिका के घर मिला प्रेमी का शव, गर्लफ्रेंड के साथ दो महीने से लिव इन में था युवक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

बक्सर : बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र के गजाधरगंज के एक युवक का शव नोखा के लालगंज मुहल्ले में उसकी प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता बरामद किया गया है. मृतक की पहचान गजाधरगंज के शंभु प्रसाद के 18 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि राहुल पिछले दो माह से अपनी प्रेमिका के घर पर रह रहा था. वहीं घटना के बाद प्रेमिका व उसके परिवार के सभी सदस्य फरार हो गये है.


थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि युवक के शव को कमरे में फंदे से लटका पाया गया था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने यह भी बताया कि मृतक राहुल के पिता शंभु प्रसाद ने सियाराम सिंह, उनकी पत्नी विजया शांति देवी, दोनों बेटों अशोक कुमार, रमेश कुमार व बेटी माया कुमारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. वर्तमान में सभी आरोपित फरार हैं. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


बता दें कि मृतक के पिता ने प्रेमिका, उसके माता-पिता व दो भाइयों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार राहुल अपनी प्रेमिका के साथ उसके पिता सियाराम सिंह के घर में रह रहा था. उसकी मृत्यु की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सियाराम सिंह के घर के एक कमरे की छत में लगे बांस में फंदे से लटका राहुल का शव बरामद किया.

टैग्स