ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बक्सर से पकड़ा गया सुल्तान, जाली नोटों का सौदागर है आजमगढ़ का कुख्यात

BUXAR: बक्सर रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने यूपी के कुख्यात सुल्तान खान को धर दबोचा है। सुल्तान आजमगढ़ के मुबारकपुर का रहने वाला है। सुल्तान जाली नोटों का सौदागर है जिसका कनेक्शन य

बक्सर से पकड़ा गया सुल्तान, जाली नोटों का सौदागर है आजमगढ़ का कुख्यात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: बक्सर रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने यूपी के कुख्यात सुल्तान खान को धर दबोचा है। सुल्तान आजमगढ़ के मुबारकपुर का रहने वाला है। सुल्तान जाली नोटों का सौदागर है जिसका कनेक्शन यूपी-बिहार-दिल्ली के अलावे कई राज्यों से है। जाली नोटों की वजह से नेपाल से भी उसका कनेक्शन रहा है। नोट डबल करने के नाम पर यह धंधा चलाता है। आरपीएफ के दो जवानों को पैसे का लालच देकर कैश से भरा बैग ट्रेन से उतरवा चुका है। उसी मामले में एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। 


पटना के रेल SP प्रमोद कुमार मंडल की माने तो सुल्तान के कई ठिकानों को खंगाला गया। उसके बैंक अकाउंट को जब जांचा गया तब उसमें 44 लाख रुपए मिले जिसे फ्रीज किया गया है। सुल्तान खान पर उसके गृह जिले में ही हत्या, रेप, आर्म्स एक्ट और रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आजमगढ़ में सुल्तान मैरेज हॉल और होटल बनवा रहा है। इसके साथ ही पटना के राजीव नगर में भी इसने पत्नी के लिए आशियाना बना रखा है। जब से पत्नी को तलाक दिया तब से राजीव नगर में आना जाना बंद कर चुका है। 


दरअसल चंडीगढ़ का रहने वाला पारस पोपलानी बीते दिनों मगध एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था तभी बक्सर आरपीएफ में तैनात दो जवान ने उनके बैग की तलाशी ली थी। तलाशी लेने के बाद दोनों जवान प्रेम और कमेंद्र नाथ बैग लेकर ट्रेन से उतर गये थे। लेकिन इसका पता तब चला जब वे दिल्ली पहुंच गये थे। दिल्ली में ही पारस ने दोनों आरपीएफ जवान के बारे में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी। पटना रेल एसपी के निर्देश पर बक्सर के रेल थाने में भी केस दर्ज हुआ।


 मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। जिसके बाद दोनों आरपीएफ जवानों को जीआरपी ने धर दबोचा। तब साथ देने वाले अथमलगोला निवासी जीतेंद्र और गर्दनीबाग के उमेश सिंह उर्फ मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में आज आजमगढ़ के कुख्यात सुल्तान खान को दबोचा गया। बता दें कि आरपीएफ के आरोपी दोनों जवानों ने पुलिस को बताया था कि सुल्तान के कहने पर ही उसने बैग उतारे। इसके लिए 10-10 हजार रुपये मिले थे। बता दें कि सुल्तान और पारस पोपलानी एक दूसरे को पहले से जानते थे। नकली नोट के धंधे को डबलिंग का काम करता था। पारस पोपलानी ओरिजनल भारतीय नोट को देकर जाली नोट लेता था। अब पारस पोपलानी पर भी शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है।