ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार : पूर्व मुखिया की मां का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से भून डाला

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. हर दिन किसी न किसी की हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद भी अपराधी बेख़ौफ़ होकर खुलेआम घूम रहे हैं

बिहार : पूर्व मुखिया की मां का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से भून डाला
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  बिहार के बक्सर जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. हर दिन किसी न किसी की हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद भी अपराधी बेख़ौफ़ होकर खुलेआम घूम रहे हैं. ताजा मामला है कि कुछ हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व मुखिया की मां को गोलियों से भून दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, गोलियों की आवाज़ से पूरे इलाके में सनसनी मच गई. 


हत्या के बाद से ही नया भोजपुर थाना पुलिस समेत डुमरांव डीएसपी के के सिंह घटनास्थल पहुंचकर इलाके की नाकाबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, कुछ बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया के घर पर पहुंचकर दरवाजे के पास खड़ी उनकी मां को गोलियों से भून दिया जिसके बाद उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इधर गोली की आवाज़ सुनते ही परिजनों में अफरा तफरी मच गई. 


परिजन जबतक बाहर आकर अपराधियों को पकड़ पाते तबतक बाइक सवार अपराधी हत्या कर मौके से फरार हो चुके थे. आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद तुरंत पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स