1st Bihar Published by: Updated Sun, 29 Sep 2019 09:58:51 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : लगातार हो रही बारिश के बीच सभी नदियां उफान पर हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। आज सुबह 9 बजे के आंकड़े बता रहे हैं कि बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ते हुए 60.09 मीटर पर पहुंच गया है जो खतरे के निशान से महज 21 सेंटीमीटर नीचे है।
फरक्का में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। यहां गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। फरक्का में गंगा का जलस्तर आज सुबह 9 बजे 23.95 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से लगभग 170 सेंटीमीटर ऊपर है। भागलपुर के कहलगांव में भी गंगा का जलस्तर बढ़ा है। आज सुबह 9 बजे कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से लगभग 1 मीटर ऊपर बह रही थी।
उधर सोन नदी में इंद्रपुरी बराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सोन के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट घर आ गया है। बाणसागर से पानी छोड़े जाने के कारण सोल से जुड़े इलाकों में हाई अलर्ट की स्थिति है।