1st Bihar Published by: Ajay Ray Updated Jan 02, 2021, 2:24:28 PM
- फ़ोटो
BUXAR : बक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बक्सर के अहिरौली स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्व में क्षतिग्रस्त कर दिया है. घटना बक्सर इंडस्ट्रियल एरिया थाना इलाके की है. जहां सुबह सवेरे जब स्थानीय लोगों की नजर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पड़ी तो उसे क्षतिग्रस्त पाया. टूटी हुई मूर्ति देखकर स्थानीय लोग धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगे और फिर लोगों ने आक्रोशित होकर इसका विरोध जताया.
हद तो तब हो गई जब लोगों ने देखा कि असामाजिक तत्वों ने ना केवल बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ा बल्कि उसके पास शराब भी पी. जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, वह शराब की खाली बोतल वहीं छोड़ कर चले गए. स्थानीय लोगों का गुस्सा देखते हुए घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची है. यह मामला बड़ी तेजी से तूल पकड़ता दिख रहा है.