ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

बक्सर में अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी है. इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बक्सर पुलिस इस घटना क

बक्सर में अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी है. इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बक्सर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना इलाके की है. जहां चिलबिला गांव में अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी है. गोलीबारी की इस घटना में तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि घायलों में 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर ट्रीटमेंट के लिए बनारस रेफर कर दिया है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची इटाढ़ी थाना की टीम घटना की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता