ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल से मिले उद्योग मंत्री, बुनकरों के लिए फिक्रमंद है उनका विभाग: शाहनवाज

PATNA: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज राज्य भर से आए बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनकर समस्याओं के निदान के लिए भरसक प्रय

बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल से मिले उद्योग मंत्री, बुनकरों के लिए फिक्रमंद है उनका विभाग: शाहनवाज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज राज्य भर से आए बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनकर समस्याओं के निदान के लिए भरसक प्रयास करने का भरोसा जताया। बिहार स्टेट हैण्डलूम विभर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष मो. नकीब अहमद के नेतृत्व में हुई करीब 25 सदस्यीय बुनकर प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात पटना के उद्योग भवन स्थित उद्योग मंत्री के कार्यालय में हुई।


उद्योग मंत्री से मुलाकात के दौरान बुनकर प्रतिनिधिमंडल ने कई मांगों का एक ज्ञापन उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को सौंपा। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी हस्तकरघा योजनाओं का संचालन राज्य की शीर्ष बुनकर संस्था के माध्यम से हो। क्योंकि सभी क्षेत्रीय संघ शीर्ष संस्था और प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति क्षेत्रीय संघ से संबद्ध है।


अन्य मांगों में बुनकरों के क्षेत्रीय संघ के कार्यालय बनाने के लिए जमीन एवं भवन बनाने हेतु विचार करने, बुनकरों को कर्मशाला-सह-आवास योजना देने व बुनकरों द्वारा उत्पादित सतरंगी चादर, पर्दा एवं सफेद चादर के भुगतान के लिए प्रयास करने की मांग उद्योग मंत्री के समक्ष रखी गई।


बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राज्य के बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए वो भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के पारंपरिक उद्योग का एक बड़ा हिस्सा बुनकरों पर टिका है। उनका विभाग राज्य के सभी बुनकरों के लिए फिक्रमंद हैं।

टैग्स