Hindi News / news / बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शेड्यूल जारी, 17 फरवरी से मैट्रिक...

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शेड्यूल जारी, 17 फरवरी से मैट्रिक और 3 फरवरी से इंटर की परीक्षा

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Nov 18, 2019, 5:24:09 PM

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शेड्यूल जारी, 17 फरवरी से मैट्रिक और 3 फरवरी से इंटर की परीक्षा

- फ़ोटो

PATNA : बिहार बोर्ड में मैट्रिक और इंटर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा 3 फरवरी से 13 फरवरी के बीच दो पालियों में ली जाएगी जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच होगी।

बिहार बोर्ड ने परीक्षा का जो शेड्यूल जारी किया है। उसके मुताबिक इंटर की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 तक पहली पाली में जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 1:45 से 5:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा।