ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

ब्रेक मारने के बाद कार से टकरायी बाइक, कहासुनी के दौरान कार सवार ने तान दी पिस्टल

PATNA: छोटी सी बात पर लोग पिस्टल तक तान देते हैं यही नहीं जान से मारने की भी धमकी देने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक कार सवा

ब्रेक मारने के बाद कार से टकरायी बाइक, कहासुनी के दौरान कार सवार ने तान दी पिस्टल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: छोटी सी बात पर लोग पिस्टल तक तान देते हैं यही नहीं जान से मारने की भी धमकी देने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक कार सवार ने बाइक सवार पर बीच सड़क पर पिस्टल तान दी। 


बाइक सवार की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह कार के पीछे चल रहा था और कार सवार ने जैसे ही ब्रेक लगायी पीछे से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर कार से जा टकरायी। फिर क्या था कार में बैठे दो शख्स बाइक सवार से उलझ पड़े। दोनों ने मिलकर बाइक सवार की पिटाई कर दी। 


यही नहीं कहासुनी के दौरान कार सवार दोनों शख्स ने बाइक सवार पर पिस्टल तान दी। इस दौरान खुब हंगामा होता रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार सवार के पास से पिस्टल जब्त किया और कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। 


पिस्टल निकालने वाला दोनों शख्स अररिया का रहने वाला है। रहीम बारी और सफी अहमद के पास से जब्त पिस्टल अवैध है इसका लाइसेंसी तक नहीं है। दोनों पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 


पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों हथियार लेकर क्यों चल रहा था और दोनों की मंशा क्या थी। इन हथियारों को वो कहां से लेकर आ रहा था और इसे लेकर दोनों कहां जा रहा था।