ब्रेकिंग
दवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोलियां दागीं फिर धारदार हथियार से वार कर ले ली जानबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोलियां दागीं फिर धारदार हथियार से वार कर ले ली जानबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी

BRA विवि के डीन से 1.25 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां बदमाशों ने बीआरए विश्वविद्यालय के कामर्स विभाग के डीन को अपना निशाना बनाया है। बाइक पर आए बदमाशों ने उनसे रूपये से भरा बैग छीन लिया और मौके

BRA विवि के डीन से 1.25 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां बदमाशों ने बीआरए विश्वविद्यालय के कामर्स विभाग के डीन को अपना निशाना बनाया है। बाइक पर आए बदमाशों ने उनसे रूपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से भाग निकले। डीन की बेटी की शादी थी, जिसके लिए उन्होंने बैंक से पैसे निकाले थे। लेकिन बदमाशों ने उनसे सारे पैसे लूट लिए। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ इस घटना को कल यानी शुक्रवार को अंजाम दिया गया है। बेला थाना के चंद कदमों की दूरी पर आरके पुरम रोड नंबर एक में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कामर्स विभाग के डीन प्रो. रवि श्रीवास्तव से 1.25 लाख रुपये लूट लिए गए। इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में अपराधी कितने बेख़ौफ़ हो चुके हैं। 




पैसे लुटे जाने के बाद पीड़ित ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगे, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि लोगों के आने से पहले ही अपराधी फरार हो चूका था। सूचना पाकर मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना को बेला थाना के पास के मोहल्ले में ही अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 

टैग्स