ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

BPSC का बड़ा फैसला, 8 अप्रैल को होने वाली न्यायिक सेवा की परीक्षा स्थगित

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य के सारे स्कूल और कॉलेजों के बंद होने के बाद बीपीएससी ने 8

BPSC का बड़ा फैसला, 8 अप्रैल को होने वाली न्यायिक सेवा की परीक्षा स्थगित
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य के सारे स्कूल और कॉलेजों के बंद होने के बाद बीपीएससी ने 8 अप्रैल को होने वाली न्यायिक सेवा की परीक्षा स्थगित करने का आदेश दिया है. इसके आलावा आयोग ने परियोजना प्रबंधक प्रारंभिक परीक्षा भी स्थगित कर दी है.


गौरतलब हो की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन शनिवार को कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. इस बैठक के बाद कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने राज्य के सारे स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया. सरकार के इस फैसले के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने भी 8 अप्रैल को होने वाली न्यायिक सेवा और 11 अप्रैल को होने वाली परियोजना प्रबंधक प्रारंभिक परीक्षा भी स्थगित कर दी है.


बीपीएससी की ओर से परीक्षा स्थगित करने का आदेश भी जारी कर दिया गए है. आदेश में बीपीएससी ने कहा है कि परीक्षा के आयोजन की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी. छात्र पहले से ही कोरोना के बढ़ते मामले का हवाला देकर परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे. इसके लिए परीक्षार्थियों ने इंटरनेट मीडिया पर मुहिम भी चला रखी थी.


आपको बता दें कि 31वीं न्यायिक सेवा (असैनिक न्यायाधीश, कनीय कोटि) परीक्षा इसी माह 8 अप्रैल को होनी थी. इसी तरह परियोजना प्रबंधक की प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल को ली जानी थी.  उद्योग विभाग में जिला परियोजना प्रबंधक के 69 पदों पर विज्ञापन निकाला गया था. इसके लिए 11 को परीक्षा आयोजित की जानी थी, जो अब स्थगित कर दी गई है.


BPSC का बड़ा फैसला, 8 अप्रैल को होने वाली न्यायिक सेवा की परीक्षा स्थगित

टैग्स