ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में BPSC को नहीं मिल रहे योग्य उम्मीदवार, वापस लेनी पड़ गई वैकेंसी

PATNA: बिहार(bihar) में बीपीएससी (BPSC) यानी बिहार लोक सेवा आयोग को योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद बीपीएससी ने इसकी जानकारी दी है। योग्य उम्मीदवार नह

Bihar News: बिहार में BPSC को नहीं मिल रहे योग्य उम्मीदवार, वापस लेनी पड़ गई वैकेंसी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार(bihar) में बीपीएससी (BPSC) यानी बिहार लोक सेवा आयोग को योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद बीपीएससी ने इसकी जानकारी दी है। योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने (not getting eligible candidates) के कारण बीपीएससी को अपनी वैकेंसी को ही वापस (withdraw this vacancy) लेना पड़ गया है। खुद बिहार लोक सेवा आयोग यह सूचना जारी की है।


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग राज्य में लगातार विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाल रही है। राज्य में बीपीएससी के जरिए अबतक लाखों शिक्षकों की बहाली हो चुकी है और अभी और भी शिक्षकों की बहाली होने वाली है। इसी बीच बीपीएससी ने पिछले दिनों एक बड़े पद के लिए बहाली निकाली थी लेकिन इस पद के लिए बीपीएससी को योग्य उम्मीदवार नहीं मिला।


बीपीएससी ने बिहार अग्निशमन सेवा के निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के एक पद के लिए वैकेंसी निकाली थी लेकिन आयोग को इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिल सके। लिहाजा बीपीएससी को यह वैकेंसी ही वापस लेनी पड़ गई है। खुद बीपीएससी ने कहा है कि इस पद के लिए उसे योग्य उम्मीदवार नहीं मिले, ऐसे में वैकेंसी को ही वापस लिया जाता है।


बीपीएससी की तरफ से जारी सूचना में कहा गया कि, “गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना के अधीन बिहार अग्निशमन सेवान्तर्गत निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के 01 रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु आयोग द्वारा प्रकाशित वि.सं. 27/2024 के अंतर्गत विज्ञापन की शर्तों के आलोक में उम्मीदवार के सुयोग्य नहीं पाये जाने के कारण अधियाचना गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना को वापस की जाती है। परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता