ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, री-एग्जाम को लेकर सरकार से क्या हुई बात?

BPSC Candidate Protest: बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) की 70वीं संयुक्त परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों(BPSC C

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, री-एग्जाम को लेकर सरकार से क्या हुई बात?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSC Candidate Protest: बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) की 70वीं संयुक्त परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों(BPSC Candidate) के डेलीगेशन ने सोमवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा(Chief Secretary amrit lal meena) से मुलाकात की है। मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद बीपीएससी अभ्यर्थियों ने बताया कि आखिर बातचीत के बाद क्या फैसला हुआ।


मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात के बाद बीपीएससी अभ्यर्थियों ने बताया कि करीब 10 अभ्यर्थियों ने मुख्य सचिव से मुलाकात की है। बहुत ही साकारात्मक बातचीत हुई है, उन्होंने हमारी बातों को बहुत ही गंभीरता से सुना है। अभ्यर्थियों ने बताया कि मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया है कि सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रही है और जल्द ही फैसला लेगी। मुख्य सचिव से बातचीत हो गई है और अब फैसला सरकार को करना है।


अभ्यर्थियों का कहना था कि सरकार अब जो भी फैसला लेती है, उसके बाद हम तय करेंगे की आगे क्या करना है। जबतक सरकार हमारी मांगों पर फैसला नहीं लेती है आंदोलन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी पटना से बाहर हैं ऐसे में उनके आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। अभी कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो सका है। सीएस ने हमारी मांग सुनी है लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है और जब तक सरकार निर्णय नहीं लेती आंदोलन जारी रहेगा।