ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा लड़ेगी चुनाव? कांग्रेस MLA ने सारे सवालों का दिया जवाब

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार का सियासी पारा काफी हाई है। यहां तमाम राजनीतिक दलों के बीच अलग अलग मुद्दो

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा लड़ेगी चुनाव? कांग्रेस MLA ने सारे सवालों का दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार  का सियासी पारा काफी हाई है। यहां तमाम राजनीतिक दलों के बीच अलग अलग मुद्दों को लेकर रस्साकशी जारी है। इसी कड़ी में एक नाम जो सबसे अधिक  चर्चा में बनी हुई है वो है बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा। इनको भागलपुर से लोकसभा चुनाव लड़वाने की बातें कही जा रही हैं। ऐसे में अब इन तमाम सवालों का जवाब इनके पिता और कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने दिया है।


कांग्रेस MLA अजीत शर्मा ने साफ कर दिया कि नेहा शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। अजीत शर्मा ने कहा, "पार्टी चाहती थी कि हमारी बेटी, नेहा शर्मा बॉलीवुड की स्टार हैं वो चुनाव लड़े... तो मैंने उनसे खुद बात की। वो अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। इवेंट्स हैं और फिल्मों की शूटिंग है.. इसलिए उनका चुनाव लड़ना नामुमकिन है"।


हालांकि, कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि उनकी बेटी अगले चुनावी मैदान में जरूर नजर आएंगी। अजीत शर्मा ने कहा कि नेहा शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी, क्योंकि समय बहुत कम है। अगर पांच-छह महीने पहले पार्टी ने कहा होता तो वो जरूर इसके लिए समय निकालती।


उधर, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने यह भी कहा कि मैं चाहता हूं कि भागलपुर सीट से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़े। उन्होंने दावा किया कि बिहार में इंडी गठबंधन की एतिहासिक जीत होगी। जनता हम लोगों के साथ है। जनता हमें जीत दिलाएगी।