ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस : इस मामले में एक्शन

BETTIAH : बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच पश्चिम चंपारण से एक बड़ी खबर आ रही है। बीजेपी के मौजूदा सांसद और पश्चिम चंपारण से एनडीए के साझा उम्मीदवार संजय जायसवाल के

बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस : इस मामले में एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच पश्चिम चंपारण से एक बड़ी खबर आ रही है। बीजेपी के मौजूदा सांसद और पश्चिम चंपारण से एनडीए के साझा उम्मीदवार संजय जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बेतिया सदर उड़नदस्ता दल ने नगर थाना में संजय जायसवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, पूरा मामला बीते 23 मई का है, जब पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लग चुकी थी। इसके बावजूद 24 मई की शाम बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल की आवाज में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इसी मामले को लेकर सीओ के आदेश पर उडनदस्ता दल ने संजय जायसवाल के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज कराया है।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों वैशाली में लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान के रोड शो में बीजेपी विधायक लोगों के बीच रुपए बांटते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था।