ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

हैकर्स ने BJP सांसद का X अकाउंट किया हैक, शेयर कर दिए बॉडी मसाज के वीडियो

DESK: शातिर हैकर्स ने एक बीजेपी सांसद का एक्स अकाउंट बुधवार को हैक कर लिया। इसके बाद बीजेपी सांसद के एक्स पर अरबी भाषा में कई पोस्ट भी डाल दिए। इसके साथ ही साथ स्पा और बॉडी मसाज सम

हैकर्स ने BJP सांसद का X अकाउंट किया हैक, शेयर कर दिए बॉडी मसाज के वीडियो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: शातिर हैकर्स ने एक बीजेपी सांसद का एक्स अकाउंट बुधवार को हैक कर लिया। इसके बाद बीजेपी सांसद के एक्स पर अरबी भाषा में कई पोस्ट भी डाल दिए। इसके साथ ही साथ स्पा और बॉडी मसाज समेत अश्लील कमेंट भी लिखे गए। सांसद की शिकायत पर साइबर विशेषज्ञ अकाउंट को रिकवर करने में जुटे हैं।


दरअसल, हैकर्स ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का 'एक्स' अकाउंट हैक कर लिया है। अकाउंट हैक करने के बाद बीजेपी सांसद के पुराने पोस्ट नहीं दिख रहे और उनकी जगह सिर्फ हैकर्स के द्वारा शेयर किए गए वीडियो और फोटो दिख रहे हैं। हैकर्स ने सांसज के एक्स परअश्लील कंटेंट शेयर किए हैं, स्पा और बॉडी मसाज से जुड़े कंटेंट को शेयर किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि सऊदी अरब के हैकर्स ने सांसद का अकाउंट हैक किया है।


बीजेपी सांसद की शिकायत पर अकाउंट को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ये हैकर के बारे में पता लगाया जा रहा है।सांसद अपने अकाउंट को वापस रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं और साइबर सेल से भी इसकी शिकायत की है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी सांसद का एक्स अकाउंट हैक किया गया है। इससे पहले भी कई नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर चुके हैं।



टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता