ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

BJP नेता की दबंगई, गलत काम नहीं करने पर क्लर्क को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, विवाद बढ़ने पर लगाया गले

JAMSHEDPUR: भाजपा नेता और ठेकेदार की जमशेदपुर में दबंगई देखने को मिली हैं. सुधांशु ओझा ने भवन निर्माण विभाग के ऑफिस के क्लर्क की जमकर पिटाई कर दी. जब विवाद बढ़ा तो दिखाने के लिए गल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR: भाजपा नेता और ठेकेदार की जमशेदपुर में दबंगई देखने को मिली हैं. सुधांशु ओझा ने भवन निर्माण विभाग के ऑफिस के क्लर्क की जमकर पिटाई कर दी. जब विवाद बढ़ा तो दिखाने के लिए गले लगा लिया. 

दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ठेकेदारी ने ऑफिस में घुसते ही क्लर्क का कॉलर पकड़ा और पिटाई करने लगा और गाली देना लगा. क्लर्क ने छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं था और दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगा. बचाव में कई कर्मी आए लेकिन वह छोड़ने को तैयार नहीं था. बताया जा रहा है कि ये ठेकेदार रघुवर दास का करीबी है.

बैक डेट में वर्क ऑर्डर करना चाहता था साइन

लिपिक ने बताया कि सुधांशु ओझा मुसाबनी के बानगोड़ा स्कूल में कमरे का काम सुधांशु ओझा को मिला था. इसका 18 लाख रुपए का वर्क आर्डर 19 दिसंबर के डेट से देने की मांग कर रहे थे. लेकिन इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई थी. बैक डेट पर वर्क आर्डर देना संभव नहीं था. ये गलत काम नहीं करने पर पिटाई करने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद कई अधिकारी पहुंचे और समझौता कराया. जिसके बाद वह जिसको पीट रहा था उसको लगे लगाने लगा.



टैग्स