ब्रेकिंग
बिहार के पूर्व मंत्री का बेटा निकला स्मगलर, 10 लाख की स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़ा; स्पोर्ट्स बाइक से कर रहा था तस्करीसरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली, समस्तीपुर में पुलिस ने किया बड़ा खुलासारामलला के दरबार से मुकेश सहनी ने भरी हुंकार, कहा.. 2027 से पहले निषाद समाज को मिले आरक्षणबिहार में सनसनीखेज वारदात: शौच के लिए गई महिला को बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप के बाद की हैवानियत; प्राइवेट पार्ट से गोली मिलने के दावे से सनसनीबिहार में दर्दनाक हादसा: तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत, नदी में नहाने के दौरान गई जानबिहार के पूर्व मंत्री का बेटा निकला स्मगलर, 10 लाख की स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़ा; स्पोर्ट्स बाइक से कर रहा था तस्करीसरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली, समस्तीपुर में पुलिस ने किया बड़ा खुलासारामलला के दरबार से मुकेश सहनी ने भरी हुंकार, कहा.. 2027 से पहले निषाद समाज को मिले आरक्षणबिहार में सनसनीखेज वारदात: शौच के लिए गई महिला को बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप के बाद की हैवानियत; प्राइवेट पार्ट से गोली मिलने के दावे से सनसनीबिहार में दर्दनाक हादसा: तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत, नदी में नहाने के दौरान गई जान

बीजेपी ने अपने भीष्म पितामह को किया नमन, पुण्यतिथि पर याद किये गए कैलाशपति मिश्र

PATNA : बिहार बीजेपी ने अपने भीष्म पितामह स्व कैलाशपति मिश्र को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाई गई जिसमें बिहार के

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी ने अपने भीष्म पितामह स्व कैलाशपति मिश्र को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाई गई जिसमें बिहार के सुशील कुमार मोदी, बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव और मंगल पांडे के साथ-साथ संगठन महामंत्री नागेंद्र जी भी मौजूद रहे। पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कैलाशपति मिश्र को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक संगठनकर्ता के तौर पर अपना सब कुछ पार्टी के लिए न्योछावर कर दिया। यह कैलाशपति मिश्र की प्रेरणा है कि बीजेपी लगातार आगे बढ़ रही है। नंदकिशोर यादव ने कहा कि बिहार में पूरी नई पीढ़ी का नेतृत्व गढ़ने का काम किया। मंगल पांडे ने कैलाश जी के आदर्श और उनके उसूलों पर चलने की जरूरत बतायी। 

आज छठ पूजा होने की वजह से प्रदेश बीजेपी ने कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि 5 नवंबर को व्यापक तौर पर मनाने का कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

टैग्स