ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

बिहार के पूर्व मंत्री का बेटा निकला स्मगलर, 10 लाख की स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़ा; स्पोर्ट्स बाइक से कर रहा था तस्करी

Bihar Crime News: कटिहार में पुलिस ने 102.79 ग्राम स्मैक के साथ पूर्व भाजपा सांसद-विधायक एवं मंत्री रहे रामजी दास ऋषि के बेटे सुनील कुमार और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में ड्रग्स तस्करी के एक हाईप्रोफाइल मामले का खुलासा हुआ है। कटिहार जिले की फलका थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद, विधायक और मंत्री रहे रामजी दास ऋषि के बेटे सुनील कुमार को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 102.79 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। सुनील कुमार वर्तमान में पंचायत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है और कथित तौर पर बिना नंबर की स्पोर्ट्स बाइक से स्मैक की तस्करी कर रहा था।


फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गेड़ाबाड़ी से फलका की ओर स्मैक की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सन्नी सौरभ और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने निसुंदरा पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया।


जांच के दौरान सुबह करीब 7:50 बजे बिना नंबर की एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। बीडीओ की मौजूदगी में तलाशी लेने पर मुख्य आरोपी सुनील कुमार के बैग से प्लास्टिक में पैक 102.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अररिया जिले के गोखलापुर निवासी सुनील कुमार और पूर्णिया जिले के भवानीपुर निवासी खुशीलाल मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, खुशीलाल मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है और वह स्मैक तस्करी एवं अवैध शराब कारोबार के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और बाइक जब्त कर ली है तथा उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


गौरतलब है कि सुनील कुमार के पिता स्वर्गीय रामजी दास ऋषि वर्ष 2005 से 2010 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री रहे थे। वे रानीगंज से भाजपा विधायक और अररिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके थे। वर्ष 2020 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता