ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की दबिश, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की दबिश, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामा

Bihar Cabinet Meeting: CM सम्राट कराएंगे सिंधु दर्शन...प्रति तीर्थयात्री 20 हजार रू भी मिलेगा, सरकार का बड़ा फैसला

बिहार कैबिनेट ने सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना-2026 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लद्दाख में सिंधु नदी के दर्शन करने वाले बिहार के स्थायी निवासियों को यात्रा व्यय का 50 प्रतिशत या अधिकतम ₹20 हजार का अनुदान मिलेगा।

Bihar Cabinet Meeting, Sindhu Darshan Yatra, Bihar Sindhu Darshan Grant, Bihar Cabinet Decision, Samrat Choudhary Cabinet, Bihar Pilgrimage Subsidy, Sindhu Darshan Financial Assistance Scheme 2026, Bi
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार में बसाये जा रहे टाउनशिप की जमीन खरीदने को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सम्राट सरकार ने सिंधु दर्शन कराने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. तीर्थ यात्रियों को 20 हजार रू अनुदान दिया जायेगा. 

बिहार के स्थाई निवासियों को लद्दाख स्थित सिंधु नदी के दर्शन एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत से परिचित करने के उद्देश्य से सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना-2026 की रूपरेखा तैयार की गई है. इस योजना की स्वीकृति के बाद तीर्थ यात्रा में होने वाले खर्च की वजह से वंचित श्रद्धालु यात्रा को पूर्ण कर सकेंगे. इस योजना के अंतर्गत राज्य के निवासियों को तीर्थ यात्रा पूर्ण करने के बाद यात्रा व्यय के आधार पर 50% या प्रति तीर्थ यात्री  ₹20000 रू का अनुदान दिया जाएगा. इसके लिए सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना -2026 की स्वीकृति दी गई है.

बिहार के सैटलाइट टाउनशिप में भूमि क्रय-विक्रय पर रोक है . लिहाजा भू-स्वामियों को परेशानी हो रही है . जमीन मालिकों की तात्कालिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए बिहार सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. राज्य आवास बोर्ड को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अधिसूचित बिहार रैयती भूमि क्रय नीति- 2026 के तहत भूमि के क्रय करने के लिए अधिकृत किया गया है. साथ ही सरकारी प्राधिकार को भू अर्जन तथा राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद द्वारा अनुमोदित निवेश परियोजना के लिए संबंधित निवेशकों को भूमि क्रय-लीज पर देने की अनुमति दी गई है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता