ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

Bihar Cabinet Meeting: टाउनशिप की जमीन खरीदने को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की समस्या के समाधान को लेकर लिया गया निर्णय, जानें..

बिहार कैबिनेट ने सैटलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में भूमि खरीद-बिक्री को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्य आवास बोर्ड को बिहार रैयती भूमि क्रय नीति-2026 के तहत भूमि खरीदने का अधिकार दिया गया है।

Bihar Cabinet Meeting, Bihar Cabinet Decision, Satellite Township Bihar, Bihar Housing Board, Bihar Land Policy 2026, Bihar Land News, Revenue and Land Reforms Department, Bihar Township Project, Biha
© Google
Viveka Nand
1 मिनट

Bihar Cabinet Meeting:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार में बसाये जा रहे टाउनशिप की जमीन खरीदने को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

बिहार के सैटलाइट टाउनशिप में भूमि क्रय-विक्रय पर रोक है . लिहाजा भू-स्वामियों को परेशानी हो रही है . जमीन मालिकों की तात्कालिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए बिहार सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. राज्य आवास बोर्ड को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अधिसूचित बिहार रैयती भूमि क्रय नीति- 2026 के तहत भूमि के क्रय करने के लिए अधिकृत किया गया है. साथ ही सरकारी प्राधिकार को भू अर्जन तथा राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद द्वारा अनुमोदित निवेश परियोजना के लिए संबंधित निवेशकों को भूमि क्रय-लीज पर देने की अनुमति दी गई है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता