ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

बिहार में दर्दनाक हादसा: तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत, नदी में नहाने के दौरान गई जान

Bihar News: बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड स्थित ठोरा नदी में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में एक दर्दनाक हादसे में ठोरा नदी में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना इटाढ़ी प्रखंड के सरस्ती गांव के पास गुरुवार दोपहर की है। सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।


मृतकों की पहचान सरस्ती गांव निवासी समर कुमार (16 वर्ष, पिता रत्नेश शर्मा), कृष्णा कुमार (14 वर्ष, पिता स्वर्गीय सुरेंद्र राम) और धर्मवीर कुमार (13 वर्ष, पिता धर्मेंद्र यादव) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे दोपहर करीब 11 बजे ठोरा नदी में नहाने गए थे।


नहाने के दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्चों को डूबते देखा और शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की।


काफी मशक्कत के बाद पहले दो बच्चों के शव बरामद किए गए, जिन्हें तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में तीसरे बच्चे धर्मवीर कुमार का शव भी नदी से निकाल लिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद सरस्ती गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठोरा नदी के इस हिस्से में गहरे गड्ढे होने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता