Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता चार्जशीटेड राजकुमार का अहंकार तोड़ेगी’, रोहित कुमार सिंह का तेजस्वी पर बड़ा हमला Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता चार्जशीटेड राजकुमार का अहंकार तोड़ेगी’, रोहित कुमार सिंह का तेजस्वी पर बड़ा हमला Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान करीब 12 लाख कैश जब्त Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान करीब 12 लाख कैश जब्त Bihar Election 2025: चुनावी सभा में गरजे सीएम नीतीश कुमार, लालू फैमिली और महागठबंधन पर खूब बोले Bihar Election 2025: चुनावी सभा में गरजे सीएम नीतीश कुमार, लालू फैमिली और महागठबंधन पर खूब बोले BIHAR ELECTION : अमित शाह के बिहार आने से पहले BJP के बागियों ने चुनाव से वापस लिया अपना नाम, कांग्रेस-राजद और VIP में भी गतिरोध खत्म करने की शुरुआत Bihar Assembly Election 2025 : भाजपा के आरोप से घबराए तेजस्वी ! इमेज कीलिंग या डेमेज कंट्रोल,आखिर क्यों करनी पड़ी भरी सभा में इस तरह का एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar Election 2025: बिहार पहुंचीं यूपी की MLA केतकी सिंह ने मंच से फेंका ‘पाग’, मिथिला के गौरव के अपमान पर गरमाई सियासत Bihar Election 2025: बिहार पहुंचीं यूपी की MLA केतकी सिंह ने मंच से फेंका ‘पाग’, मिथिला के गौरव के अपमान पर गरमाई सियासत
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 29 Sep 2023 09:13:04 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : सब बोले तो बोले ललन सिंह भी बोलते हैं। सूर्य पर अगर कोई थूकता है तो उसका अपना चेहरा भी खराब होता है। ललन सिंह भगजोगनी है। बस इतना ही कहेंगे कि वह संभल जाएं। क्या बात है भाजपा के फायर ब्रांड विधायक हरीभूषण ठाकुर बेचौल ने कही है।
दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश कुमार के वापस से इंडिया में शामिल होने के सवालों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार भाजपा में शामिल होना तो दूर अब उसके तरफ थूकने तक नहीं जाएंगे। इसके बाद अब इसको लेकर भाजपा के तरफ से भी प्रतिक्रिया आने शुरू हो गई है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और विधायक हरीभूषण ठाकुर ने ललन सिंह को चेतवानी देते हुए कहा है कि - भाजपा से टकराएंगे और टकरा रहे हैं तो कहीं के नहीं रहेंगे। यह इसी भारतीय जनता पार्टी के दम पर वह सांसद भी बने। अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं होती तो टाल इलाके में कहीं भैंसी चराते मिलते ललन सिंह।
वहीं, ठाकुर को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा विधायक ने कहा कि - लालू प्रसाद यादव यही चाहते थे और उन्हीं के इशारों पर मनोज झा ने यह सारी बातें कही है। लालू जी चाहते हैं कि समाज में विद्वेष पैदा हो। 90 से 2000 तक उन्होंने जैसे समाज को अगर आप पिछड़ में लड़ा कर जातियों में लड़ा कर शासन किया इस तरह वापस से वह करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपना समर्थन मनोज झा को दिया।
उधर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बीच हुई तनातनी को लेकर हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि - ललन सिंह हताश और निराशा है। मुंगेर की स्थिति देखकर उन्हें सब कुछ समझ में आ गया है। इसी कारण उनकी बौखलाहट और अकलाहट प्रस्तुत होती है। इसी तरह कुल मिलाकर आप देखिएगा कि अगले चार-पांच महीने में जदयू नाम का कोई चिड़िया भी नहीं रहेगी। जदयू को मिट्टी में मिलने का श्रेय यदि किसी को जाएगा तो ललन सिंह को जाएगा।