ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमान

यौनशोषण समेत 32 मामलों के आरोपी BJP MLA ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

DHANBAD: यौनशोषण के आरोपी बाघमारा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने सोमवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री संगीता की अदालत में सरेंडर कर दिया. जिसके ब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DHANBAD: यौनशोषण के आरोपी बाघमारा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो  ने सोमवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच  न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री संगीता की अदालत में सरेंडर कर दिया. जिसके बाद बीजेपी विधायक को जेल भेज दिया गया. हमेश कार्यकर्ताओं से धीरे रहने और काफिला लेकर चलने वाले विधायक ढुल्लू महतो आज अकेले ही कार में सवार होकर कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया. जब तक कार्यकर्ताओं को उसकी भनक लगी तब तक उन्हें जेल भेज दिया गया था.

बता दें कि बीजेपी विधायक पर भाजपा की जिला मंत्री रह चुकी एक नेता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. यह शिकायत 28 नवंबर, 2018 को ऑनलाइन की गयी थी. बीजेपी नेत्री का कहना था कि ढुल्लू महतो ने उसे मानसिक प्रताड़ना भी दी. जिसके बाद केस दर्ज नहीं होने पर वह कोर्ट चली गई थी. जिसके बाद कोर्ट ने डीजीपी और धनबाद एसएसपी जवाब तलब किया था. यह मामला रांची हाईकोर्ट भी पहुंचा है. 

बता दें कि बीजेपी की महिला नेता ने ढुल्लू महतो पर यह भी आरोप लगाया था कि एक गेस्ट हाउस में उसके साथ अश्लील हरकत की थी और वह भागकर अपनी जान बचाई थी. महिला के आरोप के बाद राजनीति जगत में काफी हंगामा मचा था. आरोप लगाने के कुछ समय बाद ही बीचेपी नेत्री ने पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था.