ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

‘BJP को नहीं बल्कि कांग्रेस को मिटाना चाहते हैं I.N.D.I.A वाले’ राहुल के नेता का सहयोगियों पर बड़ा हमला

DESK: सीट शेयरिंग को लेकर इंडी गठबंधन में मचे घमासान के बीच कांग्रेस नेता ने अपने ही सहयोगी दलों पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि इंडी गठबंधन में शामिल दल बीजेपी को

‘BJP को नहीं बल्कि कांग्रेस को मिटाना चाहते हैं I.N.D.I.A वाले’ राहुल के नेता का सहयोगियों पर बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: सीट शेयरिंग को लेकर इंडी गठबंधन में मचे घमासान के बीच कांग्रेस नेता ने अपने ही सहयोगी दलों पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि इंडी गठबंधन में शामिल दल बीजेपी को खत्म नहीं करना चाहते बल्कि कांग्रेस को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को अकेले चुनाव लड़ने की सलाह दी है।


दरअसल, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गठबंधन के सहयोगी दलों पर ही निशाना साधा है और कहा है कि I.N.D.I गठबंधन के सहयोगी दल बीजेपी को खत्म करना नहीं चाहते बल्कि कांग्रेस को मिटाना चाह रहे हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए और समाजवादी पार्टी से छुटकारा पा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सिर पर जो पाप हैं, उन्हें हम अपने सर क्यों ढोएं। समाजवादी पार्टी पर राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप लगा हुआ है।


उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो लोग कहेंगे कि इन पर तो राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप हैं और चुनाव में नुकसान हो जाएगा। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। 80 की 80 सीटों पर कांग्रेस अकेले ही जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जरूर जाना चाहिए क्योंकि समाजवादी पार्टी पर जो राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप है उसके प्रयाश्चित करने का समय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आए और प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री बनें।