Bihar News: रंग लाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल, बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी हुई तेज, अब तक इतने को मिली मंजूरी Bihar News: रंग लाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल, बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी हुई तेज, अब तक इतने को मिली मंजूरी Bihar Co: जिलाधिकारी के टकराना महिला CO को पड़ रहा महंगा ! DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उठाया यह कदम,जानें... MLC election : MLC चुनाव में आप भी बनाना चाहते हैं वोटर तो शुरू हुआ यह काम; जानिए नाम जुड़वाने के लिए क्या है प्रोसेस Google Gemini Photo Trend: सोशल मीडिया पर Nano Banana की धूम, जानिए... कितना सेफ है जेमिनी से फोटो बनवाना? 25 सितंबर से ईरोड-जोगबनी के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, हर गुरुवार और रविवार को ट्रेन का होगा परिचालन BIHAR NEWS : किराए के मकान में घुसकर छात्रा की गला रेतकर हत्या, मां गंभीर रूप से हुई घायल Katihar News: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो-बाइक की टक्कर में कई लोग घायल Bihar vigilance : भूमि विवाद निपटारे के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, निगरानी टीम ने दबोचा Bihar Dsp Transfer: नीतीश सरकार ने सात DSP का किया ट्रांसफर-पोस्टिंग, लिस्ट देखें....
1st Bihar Published by: Updated Thu, 07 Oct 2021 02:12:23 PM IST
- फ़ोटो
DESK: BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान आज कर दिया गया है। बीजेपी ने 80 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किया गया है। बताया जाता है कि वरुण गांधी काफी समय से सरकार की नीतियों के खिलाफ बयान दे रहे थे। वरुण गांधी के इस बयानबाजी का खामियाजा उनकी मांग मेनका गांधी को भी भुगतना पड़ा है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका गांधी को भी बाहर कर दिया गया है। वही विनय कटियार को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाला गया है।
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम नरेन्द्र मोदी, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति, राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की नियुक्त की है. बीजेपी की इस नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं।
जिनमें प्रमुख रूप से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ० मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) होंगे जिसमें मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री विभिन्न विधान सभा और विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी / सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और संगठक शामिल हैं. नई कार्यसमिति में बीजेपी के बिहार से सांसद राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं।