ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी ने चाकू से किया हमला, 2 हजार का नकली नोट भंजाने पहुंची थी

DESK : चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी पर दो हजार के नकली नोट खपाने के गंभीर आरोप लगाये गए हैं. इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि नकली नोट खपाने के

बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी ने चाकू से किया हमला, 2 हजार का नकली नोट भंजाने पहुंची थी
First Bihar
2 मिनट

DESK : चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी पर दो हजार के नकली नोट खपाने के गंभीर आरोप लगाये गए हैं. इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि नकली नोट खपाने के मामले में जब पूर्व विधायक की पत्नी से पूछताछ की गई तो उन्होंने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. 


आरोपित महिला चाईबासा के बीजेपी से पूर्व विधायक रहे पुतकर हेम्ब्रम की दूसरी पत्नी मलया हेम्ब्रम बताई जा रही है. लोगों ने बताया कि मलया हेम्ब्रम बीते कुछ दिनों से लगातार बाजार में विभिन्न दुकानों से खरीददारी कर नकली नोट खपा रही थी. जब दुकानदारों ने उन नोटों को बैंक में जमा करने की कोशिश की तो पता चला कि नोट नकली हैं. जिसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया. हालांकि दुकानदार मलया हेम्ब्रम को पहचान चुके थे. 


फिर से जब मलया हेम्ब्रम नकली नोट खपाने बाजार में निकली तो दुकानदारों ने उन्हें घेर लिया और नकली नोट वापस थमाकर अपने पैसे मांगने लगे. हालांकि उस समय मलया हेम्ब्रम ने रुपये बदलने से साफ मना कर दिया जिसके बाद बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मलया हेम्ब्रम ने दो महिलाओं को चाकू से हमला कर घायल कर दिया. 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल महिला सहित मलया को हिरासत में ले लिया गया. थाने में मलया समेत सभी दुकानदारों और घायल महिलाओं से पूछताछ की गई. बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी भी की ही और पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं. और जल्द ही पुलिस मामले का बड़ा खुलासा करने वाली है.

टैग्स