ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

BJP कैंडिडेट के खिलाफ उतरेगी बागियों की फौज, तैयार हुआ मेगा प्लान

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया। देश में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में बिहार में भी सभी चरणों में चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है।

BJP कैंडिडेट के खिलाफ उतरेगी बागियों की फौज, तैयार हुआ मेगा प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया। देश में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में बिहार में भी सभी चरणों में चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। इस बीच एक बेहद ही रोचक और अलग खबर निकलकर सामने आई है। इससे देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को बड़ा झटका लगने की संभावना जताई जा रही है।


दरअसल, बिहार एनडीए में पशुपति पारस को उचित न्याय नहीं मिलने के बाद अब वह महागठबंधन के तरफ नजर जमाएं हुए थे। लेकिन वहां भी इन्हें कोई भाव नहीं मिला इसके बाद अब उनके सहयोगी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मेगा प्लान तैयार किया है। इस प्लान से बिहार एनडीए की मुश्किलें बढ़नी लगभग तय मानी जा रही है। यह प्लान ठीक उसी तरह है जिस तरह से विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ तैयार किया था।



सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार, बिहार में भाजपा कोटा में गई 17 सीटों में से कुछ सीटों पर डमी कैंडिडेट उतारे जाने की तैयारी चल रही है। भाजपा के कोटे में गई बेगूसराय, नवादा, मुंगेर,वैशाली सीट पर डमी कैंडिडेट उतारे जाने की तैयारी है। इस पुरे प्लान में भाजपा के सहयोगी रहे कई पुराने नेता का भी हाथ शामिल होने की बात कही जा रही है। जिसमें कुछ लोग बागी हो गए जिसकी वजह इस बार उनकी उम्मीद पूरी नहीं होनी बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि, भाजपा के खाते में गई बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह के खिलाफ सूरजभान सिंह के भाई और वर्तमान में नवादा सांसद चंदन सिंह को उतारे जाने की तैयारी है। पिछली बार चंदन सिंह की जीती हुई सीट यानी नवादा सीट पर गुंजन सिंह को मैदान में उतारे जाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा मुंगेर लोकसभा सीट से मोकामा विधानसभा के उम्मीदवार रहे नीलनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह को चुनाव मैदान में उतारे जाने की तैयारी चल रही है। वही वैशाली सीट से रमा सिंह चुनाव मैदान में फिर से नजर आ सकते हैं।