BJP विधायक के बेटे ने की सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

BJP विधायक के बेटे ने की सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

RANCHI: धनबाद के सिंदरी विधानसभा के एमएलए इंद्रजीत महतो के बड़े बेटे 27 वर्षीय विवेक कुमार महतो ने सुसाइड कर लिया। सल्फास की गोली खाने के बाद तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद रांची के मेडिका में एडमिट कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। शरीर में जहर फैलने के कारण मल्टी ऑर्गन फेल होने से उसकी मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही पिता इंद्रजीत महतो और मां पूर्व जिप सदस्या तारा देवी और उनके छोटे बेटे प्रशांत और बेटी निशी अस्पताल पहुंचे थे। बताया जाता है कि विवेक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। 12 फरवरी को वे रांची पहुंचे थे जहां उन्होंने मां को बताया था कि प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान दो विषय में वे फेल हो गये हैं। जिससे वह काफी परेशान है। मां से यह भी कहा था कि वो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। विवेक दिल्ली में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बेटे की मौत से विधायक इंद्रजीत महतो और उनकी पत्नी काफी सदमें में हैं।