ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Munger News: ट्रैफिक डीएसपी के दरियादिली से कायल हुए लोग, पूरे इलाके में हो रही चर्चा

MUNGER: मुंगेर में ट्रैफिक डीएसपी की दरियादिली ने लोंगों का दिल जीत लिया। मुंगेर में दिल को छू लेने वाली घटना हुई है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में गंगटा मुख्य मार्ग स्थित पॉ

Munger News: ट्रैफिक डीएसपी के दरियादिली से कायल हुए लोग, पूरे इलाके में हो रही चर्चा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में ट्रैफिक डीएसपी की दरियादिली ने लोंगों का दिल जीत लिया। मुंगेर में दिल को छू लेने वाली घटना हुई है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में गंगटा मुख्य मार्ग स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक छात्रा सड़क हादसे की शिकार हो गयी। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन वहां से गुजर रहे थे उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायल छात्रा को  अस्पताल पहुंचाया। 


जानकारी के अनुसार, भागलपुर की रहने वाली रीतू कुमारी अपनी सहेली के साथ खड़गपुर बाजार जा रही थी, तभी सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इस हादसे में छात्रा का पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। 


इसी दौरान डीएसपी प्रभात रंजन वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायल छात्रा को अपनी कार में बैठाया और उसे खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। डीएसपी की इस दयालुता के लिए लोगों ने उनकी खूब प्रशंसा की है। इस घटना ने पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा दिया है। लोग डीएसपी के दरियादिली के कायल हो गये हैं। पूरे इलाके में डीएसपी के इस कदम की चर्चा हो रही है। 

टैग्स