ब्रेकिंग
सम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी

शराबबंदी वाले राज्य में चल रहा था हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी, सूचना मिलने के बाद पुलिस की रेड, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में, विदेशी शराब, हुक्का और लग्जरी गाड़ियां जब्त। पुलिस की रेड से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वीडियो वायरल

गुजरात न्यूज
पुलिस की रेड से मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: शराबबंदी वाले प्रदेश में ही लोग ज्यादा शराब पीते हैं। आए दिन पुलिस की कार्रवाई से यह बात सामने आई है। चाहे बिहार की बात करें या फिर गुजरात की। इन दोनों राज्यों में वैसे तो शराबबंदी है लेकिन लोग बंदी में भी शराब पीते है और पार्टी करते पकड़े भी जाते हैं। पुलिस आए दिन शराब पीने और बेचने वालों को पकड़ती है लेकिन इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं लेते हैं। ताजा मामला हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी से जुड़ा है। जो शराबबंदी वाल प्रदेश का मामला है।  


शराबबंदी वाले राज्य बिहार की नहीं बल्कि गुजरात की चर्चा कर रहे हैं जहां अहमदाबाद में एक हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद के पॉश इलाके में स्थित ‘निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम्स’ में मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी चल रही थी। जहां टेबलों पर विदेशी शराब की बोतलें और हुक्का और केक सजे हुए थे। डीजे पर कुछ लोग चेहरे पर मास्क लगाकर डांस कर रहे थे। तभी पुलिस की एंट्री फिल्मी अंदाज में होती है। 


इस हाई प्रोफाइल पार्टी में पुलिस की रेड होती है। इस दौरान 81 महिला-पुरुष को पुलिस हिरासत में लेती है। जिनमें 38 महिलाएं और 43 पुरुष शामिल होते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह पार्टी मुंबई के बिजनेसमैन अमित गोपीलाल पचेरीवाल ने अपने जीजा आदर्श जगदीश अग्रवाल की शादी की 25वीं सालगिरह (सिल्वर जुबली) के मौके पर आयोजित की थी। 


दरअसल सानंद–नलसरोवर रोड स्थित लग्जरी वीकेंड होम ‘निर्वाणा ग्रीन्स’ में पार्टी चल रही थी। बाहर में BMW, ऑडी समेत 20 से अधिक लग्जरी गाड़ियां खड़ी थीं। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वीकेंड होम का नजारा किसी शाही शादी से कम नहीं था। परिसर को बेहद भव्य तरीके से सजाया गया था। रेड के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी शराब, 10 से ज्यादा हुक्का पाइप और पार्टी से जुड़ा अन्य सामान जब्त किया। इसके अलावा पुलिस ने परिसर से 20 से अधिक लग्जरी वाहन भी जब्त किए। केक सर्व करने के लिए 11 विशेष टेबल लगाई गई थीं और शानदार खाने की व्यवस्था की गई थी। 


पुलिस के अंदर घुसते ही, ज्यादातर 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के मेहमानों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर पकड़ी गई महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस की यह कार्रवाई खूब सुर्खियां बटोर रही है। वायरल वीडियो में पुलिस पकड़े गये युवकों और युवतियों को एक बस में बिठाकर ले जाती दिख रही है। गुजरात ड्राई स्टेट हैं यहां शराब पार्टी और हुक्का पार्टी करते पकड़ी गयी युवतियों को बस से थाने ले जाया गया। बस से उतरती युवतियों की तस्वीर सोशल मीडया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक्स यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि गुजरात ड्राई स्टेट है, लेकिन अमीरों के लिए वेट स्टेट लगता है।  





टैग्स

संबंधित खबरें