ब्रेकिंग
मोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपमोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका

Bihar Job Camp 2026: पटना में 9 फरवरी को जॉब कैंप का आयोजन, Teamlease Services Xtreme Fibre Executive, Wireman और Engineer पदों के लिए चयन, 10वीं पास और 18-33 वर्ष आयु वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

Bihar Job Camp 2026
© Google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Job Camp 2026: बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना द्वारा 9 फरवरी 2026 को एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।


इस जॉब कैंप के माध्यम से Teamlease Services कंपनी Xtreme Fibre Executive, Wireman और Engineer पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। चयन प्रक्रिया में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। 


चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 24,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। कैंप का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना, छठा तल, A-ब्लॉक, नियोजन भवन, नियर इनकम टैक्स गोलंबर – 800001 में किया जाएगा। 


इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, फोटो, बायोडाटा, पैन कार्ड और आधार कार्ड के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर नि:शुल्क जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। जॉब कैंप का उद्देश्य योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और तकनीकी क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता