1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Nov 24, 2024, 9:46:08 PM
- फ़ोटो
SAHARSA: सहरसा जिले के बनगांव नगर पंचायत के उत्तरी बहीयार में एक सियार के झुंड ने धान काट रहे 5 लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिलाएं भी बुरी तरह घायल हो गयी हैं। घायलों को पहले बरियाही अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि जब वे लोग अपने खेतों में धान काट रहे थे, तभी अचानक सियार का झुंड वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के फॉरेस्टर दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने जख्मी सियार और भेड़िया की तस्वीरें घायलों को दिखाकर घटना की जानकारी ली।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगली जानवरों के आतंक से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।