ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : युवक की गला दबाकर हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव;इलाके में हडकंप

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पुनपुन क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना के बाद अपराधियों ने मृतक के

BIHAR NEWS :  युवक की गला दबाकर हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव;इलाके में हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पुनपुन क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना के बाद अपराधियों ने मृतक के शव को पुनपुन थाना क्षेत्र के जौल बीघा सूर्य मंदिर रेलवे ट्रैक के समीप फेक कर फरार हो गए। रविवार की सुबह लोगों की नजर सूर्य मंदिर रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक के शव पर पड़ी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। 


वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुनपुन थाने को दी। जिसके बाद पुनपुन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से मृतक के शव को पहचानने का प्रयास किया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतु कुमार के रूप में हुई है। जो परसा थाना क्षेत्र के इतवारपुर का निवासी था। 


इसके अलावा संतु कुमार का नानी घर पुनपुन थाना क्षेत्र के केवड़ा गांव में है। वह अपनी नानी के यहां आया था। संतु कुमार की हत्या क्यों और किसके द्वारा की गई इसकी छानबीन पुलिस के द्वारा शुरू कर दी गई है। मौके पर FSL की टीम भी पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। इधर, इस घटना को लेकर मसौढ़ी अनुमंडल के डीएसपी 2 कन्हैया सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। हत्या का कारण क्या है, बातचीत के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के पीएमसीएच में भेज दिया गया है।