ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : बर्थडे पार्टी कर रेस लगाना पड़ा महंगा, आपस में टकराई दोस्तों की बाइक; 3 की मौत और दो घायल

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इस

BIHAR NEWS : बर्थडे पार्टी कर रेस लगाना पड़ा महंगा, आपस में टकराई दोस्तों की बाइक; 3 की मौत और दो घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कैद में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  जिले के खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित नरियाणा पुल पर रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 12:00 बजे तेज रफ्तार 3 बाइक असंतुलित होकर एक साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गए।


इस दुर्घटना में पांच युवक बुरी तरह घायल हो गए। सूचना के बाद खैरा थाना की गश्ती वाहन मौके पर पहुंची और सभी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान सदर अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सैयद नौशाद अहमद ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।


वहीं, इलाज के दौरान एक अन्य युवक की भी मौत हो गई है। वही तीनों मृतक युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी प्रद्युम्न सिंह उर्फ पप्पू सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह उर्फ गंगा सिंह के पुत्र उज्ज्वल सिंह और भंडरा गांव निवासी मुन्ना पांडेय, के पुत्र अंशु पांडेय, के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है.


इधर, घायलों की पहचान केन्डीह, गांव निवासी त्रिपुरारी महाराज,के पुत्र शिवम कुमार और खैरा बाज़ार निवासी सुभाष पांडेय के पुत्र सुजय पांडेय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उज्जवल उर्फ रौनक कुमार का बर्थडे था। जिसकी बर्थडे पार्टी के दौरान सभी लोगों ने खाना-पीना खाया और खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर रेस लगाने के लिए निकल गये। वही नरियाना पुल पर तीनों की बाइक आपस में टकरा गई जिससे दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई है। तीन युवकों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुुुरा हाल था।