ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

बिना हेलमेट वाले भईया को महिला सिपाही ने बांधा रक्षा सूत्र, खिलाई मिठाई और हेलमेट भी किया गिफ्ट

JAMUI: जमुई में बुधवार को जिला प्रशासन की अनोखी पहल ने जिलेवासियों के दिल को छू लिया। दरअसल मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सदाशिव साहा, मलयपु

बिना हेलमेट वाले भईया को महिला सिपाही ने बांधा रक्षा सूत्र, खिलाई मिठाई और हेलमेट भी किया गिफ्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में बुधवार को जिला प्रशासन की अनोखी पहल ने जिलेवासियों के दिल को छू लिया। दरअसल मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सदाशिव साहा, मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह, एएसआई नित्यानंद सिंह,पुलेंद्र यादव, मलयपुर थाना के महिला पुलिस और जवान के सात मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना बायपास चौक के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर बाईक सवार इधर उधर रुकने लगे और भागने की कोशिश करने लगे। 


इस दौरान कई बाईक सवार को पुलिस  ने रोका और भाई बहन के त्योहार रक्षाबंधन को लेकर बिना हेलमेट के बाईक सवार युवक को रोक कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिला पुलिसकर्मी किरण कुमार से  राखी बंधवाई और मिठाई भी खिलाए और एक हेलमेट गिफ्ट किए।पुलिस्बले द्वारा किए गए इस कार्य की जिलेभर में तारीफ हो रही है।


मौके पर मुख्यालय डीएसपी द्वारा वैसे चालकों से पूछा गया कि आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना है। गाड़ी का कागजात है या नहीं। बिना हेलमेट बाईक चलाने पर आपकी जान को खतरा है। यदि आपको कुछ हो जाएगा तो आपके परिवार का क्या होगा।सड़क दुर्घटना में कितने लोग थोड़ी सी लापरवाही से अपना जान गंवा रहे हैं। आपके घरवाले आपका इंतजार करते हैं। आपने यह नहीं सोचा कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही से उनपर क्या बीतेगी। पुलिस को आपके जान की चिंता है। हम आपके रक्षा के लिए खड़े हैं।


मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि रक्षा बंधन के दिन भाई अपनी बहन को गिफ्ट देता है, आपको आपकी बहन ने हेलमेट गिफ्ट किया है।इसे पहन कर ही बाईक चलाएं तथा लोगों को भी हेलमेट पहनकर बाईक चलाने को जागरूक करें।इस दौरान पुलिस ने 8 बाईक चालकों को हेलमेट गिफ्ट किया। पुलिस प्रशासन की इस अनोखी पहल की हर एक लोगों ने प्रशंसा किया।

बिना हेलमेट वाले भईया को महिला सिपाही ने बांधा रक्षा सूत्र, खिलाई मिठाई और हेलमेट भी किया गिफ्ट


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता