ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिना हेलमेट के स्कूटी चला रही थी परिवहन मंत्री की बेटी, पकड़े जाने पर दारोगा को हड़काया

JAMSHEDPUR: झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की बेटी बिना हेलमेट के स्कूटी चला रही थी. जब पुलिस ने पकड़ा तो वह गुस्से में हो गई और वह दारोगा को ही हड़काने लगी. यह घटना जमशेद

बिना हेलमेट के स्कूटी चला रही थी परिवहन मंत्री की बेटी, पकड़े जाने पर दारोगा को हड़काया
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR: झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की बेटी बिना हेलमेट के स्कूटी चला रही थी. जब पुलिस ने पकड़ा तो वह गुस्से में हो गई और वह दारोगा को ही हड़काने लगी. यह घटना जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के पास की है. 

पुलिस को हड़काया

चंपई सोरेन की बेटी का नाम दुखनी सोरेन हैं. वह पुलिसकर्मियों को हड़काती रही. सड़क पर धरना पर बैठ गई और पुलिस वालों को धमकी देते हुए कहा कि तुमलोगों को पता नहीं है कि मैं किसकी बेटी हूं, दारोगा ने कहा कि आप किसी की भी बेटी तो चालान तो कटेगा. उसके बाद बोलने लगी की वह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की बेटी हैं. दारोगा ने कहा कि यदि आप बेटी हैं तो किसी से बात कराइये. किसी का नाम लेकर ऐसे थोड़े ही चालान से बच जाएगा. उसके बाद बेटी ने पिता को कॉल किया और दारोगा से बात कराई. जिसके बाद दारोगा ने छोड़ दिया. कोई चालान भी नहीं कटा. इसके बाद भी वह शांत नहीं हुई. वह सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करती रही. बाद में पार्टी के कार्यकर्ता आए और उनको समझाकर वापस ले गए. 

दारोगा ने कहा- मेरे साथ किया दुर्व्यवहार

दारोगा ने आरोप लगाया है कि मंत्री की बेटी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. गलती उसकी थी और मेरे खिलाफ कार्रवाई की धमकी दे रही थी. वह बिना हेलमेट के साथ एक व्यक्ति के साथ स्कूटी पर थी. जिसके बाद रोका कर कागजात मांगा गया था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.