ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार: युवक की हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पीटा, एक की घटनास्थल पर मौत और एक घायल...

CHHAPRA: इस वक़्त की ताजा खबर छपरा से आ रही है, जहां दो बदमाशों को लूटपाट करना भारी पड़ गया। आक्रोशित भीड़ ने दो अपराधियों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, ज

बिहार: युवक की हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पीटा, एक की घटनास्थल पर मौत और एक घायल...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: इस वक़्त की ताजा खबर छपरा से आ रही है, जहां दो बदमाशों को लूटपाट करना भारी पड़ गया। आक्रोशित भीड़ ने दो अपराधियों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों अपराधी एक युवक की मोटरसायकिल लूटकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है।  पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है।


दरअसल, अपराधी मांझी थाना के सदबदरा गावं के पास एक युवक को रोक कर उससे बाइक लूटने लगे। युवक के विरोध करने पर अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक की पहचान रिविलगंज थाना के नटवर बीरबल गांव के सोनू यादव 20वर्षी पिता नागेंद्र यादव के रूप में की गई है। 


वहीं, युवक को गोली मारने के बाद अपराधी बाइक लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर पियानो गांव के पास अपराधियों के गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। पीछा कर रहे बाइक सवारों ने दोनों अपराधियों को मौके से पकड़ लिया और जामकर पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आक्रामक भीड़ ने दोनों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिस वजह से एक अपराधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुचना मिलने पर मौके से पहुंची पुलिस ने घायल अपराधी को सदर अस्पताल भेज दिया है। डॉक्टर ने उसकी स्थिति काफी गंभीर बताई है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सीवान-छपरा मुख्यमार्ग पर आगजनी कर आवागमन को रोक दिया है। फिलहाल, पुलिस अधिकारी लोगो को समझा-बुझा रही है।

टैग्स