ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर शव मिलने से सनसनी; भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी बरामद

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से भारी मा

बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर शव मिलने से सनसनी; भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से भारी मात्रा में शराब की बोतले भी बरामद हुई हैं।


घटना बैरिया थाना क्षेत्र के बावली सरेह की है। मृतक की पहचान पूर्वी नौतन पंचायत के खाप टोला के बुलेट पटेल के रूप मे हुई हैं। हत्या की वारदात मृतक के घर से करीब सात किलोमीटर दूर हुई है। घटनास्थल से शराब के चार कार्टन भी बरामद हुए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शराब की तस्करी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक नौतन से बैरिया क्यों आया था और उसके शव के पास शराब कहां से आई, इन तमाम बिन्दुओं पर पुलिस टीम जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार