ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

बिहार: यात्रियों से भरी ई-रिक्शा नहर में गिरी, बाल-बाल बचे एक ही परिवार के पांच लोग; रील देखते हुए गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

MOTIHARI: मोतिहारी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब यात्रियों से भरी ई-रिक्शा नहर में जा गिरी। हादसे के वक्त ई-रिक्शा में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। ई-रिक्शा के साथ

बिहार: यात्रियों से भरी ई-रिक्शा नहर में गिरी, बाल-बाल बचे एक ही परिवार के पांच लोग; रील देखते हुए गाड़ी चला रहा था ड्राइवर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब यात्रियों से भरी ई-रिक्शा नहर में जा गिरी। हादसे के वक्त ई-रिक्शा में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। ई-रिक्शा के साथ सभी लोग नहर में गिर गए हालांकि वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और सभी को डूबने से बचा लिया। घटना नोनियडीह साइफन के पास की है।


इस हादसे में ईं-रिक्शा पर सवार पांच में से दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि चालक काफी तेज गति में ई रिक्शा चला रहा था और ई रिक्शा चलाने के दौरान वह मोबाइल पर रील देख रहा था, जिस कारण यह घटना घटित हुई। ई रिक्शा पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग पानी में डूबने लगे। लोगों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने नहर में छलांग लगाकर सभी की जान बचाई।


इस घटना में दो लड़की बुरी तरह घायल हो गई हैं। जिनका इलाज एसआरपी हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला और ड्राइवर को अपने साथ ले गई। परिवार के सभी लोग नेपाल के पोखरा से लौट रहे थे। रक्सौल पहुच कर अपने गांव गम्हरिया कला ई रिक्शा से जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी