Bihar Elections 2025: 'सफेद शर्ट में मूंछ पर ताव दे कर नॉमिनेशन का दंभ भर रहे पूर्व विधायक जी, बड़का नेता दे रखे हैं भरोसा; पर अभी पार्टी दफ्तर से नहीं मिल रहा कोई संदेश; कब बनेगी बात महागठबंधन से बड़ी खबर: कांग्रेस औऱ सहनी की डिमांड से परेशान RJD ने तय किये पहले चरण के उम्मीदवार, आज से देना शुरू करेगी सिंबल Bihar politics news : शाहाबाद और मगध को लेकर BJP ने तैयार की ख़ास रणनीति; इस बार फंस जाएंगे तेजस्वी ! पीके के लिस्ट पर भी हुई अंदरखाने चर्चा Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चार लोग गंभीर रुप से घायल Kantara Chapter Day 8: ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म, जानें कितनी हुई कमाई Bihar News: नामांकन से पहले 1125 लीटर शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार EC Action : बुरे फंसे सांसद पप्पू यादव, आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज; जानिए क्या है वजह Bihar Election 2025: EC का बड़ा फैसला, बिहार चुनाव में 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती तय; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन Fake Job Abroad: अमेरिका और यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, जालसाजी में फंसे बिहार के 300 बेरोजगार युवक Karwa Chauth 2025 : प्रेम, तपस्या और चंद्रमा की इंतज़ार भरी रात, जाने कब दिखेगा चांद?
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 26 Dec 2024 07:15:42 AM IST
- फ़ोटो
Bihar Weather: बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। लिहाजा इस बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में 27 दिसंबर से बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ने की संभावना है।
दरअसल, बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है।इसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 दिसंबर के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना है।
वहीं, अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल के साथ मौसम सूखा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 29 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके तहत मुजफ्फरपुर के साथ सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जो 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इधर, गुरुवार सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।राज्य में पिछले 24 घंटों में दर्ज अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस बांका जिला के अमरपुर प्रखंड में दर्ज किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय जिला के नावकोठी प्रखंड में दर्ज किया गया है।