ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

BIHAR WEATHER: छाता लेकर निकलें हम! ठंड के मौसम में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया नया अपडेट

PATNA : बिहार में ठंड के मौसम के बीच 13 जिलों में गरज एवं तड़क के साथ शनिवार को बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर

BIHAR WEATHER: छाता लेकर निकलें हम! ठंड के मौसम में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया नया अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में ठंड के मौसम के बीच 13 जिलों में गरज एवं तड़क के साथ शनिवार को बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। लेकिन प्रदेश के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।


वहीं, बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 48 घंटे तक दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना बनी रहेगी।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। लिहाजा किसानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


मालूम हो कि बिहार में मौसम के तेवर इस बार बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। साल खत्म होने को है और अभी तक राज्य के लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास नहीं हुआ है। दिन में तो लोग तीखी धूप का सामना कर रहे हैं। हाड़ कंपाने वाली ठंड कब पड़ेगी, इसका अभी सिर्फ इंतजार ही चल रहा है।