ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

विधानसभा उपचुनाव की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान आज, एनडीए के नेता करेंगे साझा प्रेस कांफ्रेंस

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर आज एनडीए गठबंधन की तरफ से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के लिए ज

विधानसभा उपचुनाव की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान आज, एनडीए के नेता करेंगे साझा प्रेस कांफ्रेंस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर आज एनडीए गठबंधन की तरफ से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के लिए जेडीयू से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा एनडीए के नेता आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान करेंगे. पटना के होटल मौर्य में शाम 4 बजे साझा प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है, जिसमें बीजेपी जेडीयू हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और वीआईपी के नेता मौजूद रहेंगे.


इन दोनों सीटों पर जेडीयू का कब्जा रहा है. लिहाजा दोनों सीटों पर जेडीयू के ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से विधायक रहे दिवंगत शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को जदयू उम्मीदवार बनाने जा रहा है. जेडीयू की तरफ से यहां उम्मीदवार तय कर लिया गया है.


वहीं तारापुर विधानसभा सीट मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार लगभग तय माना जा रहा है. राजीव कुमार सिंह तारापुर से जेडीयू के उम्मीदवार होंगे. राजीव कुमार सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं और वह तीन बार पहले विधानसभा चुनाव सीट से लड़ चुके हैं. लेकिन हार नसीब हुई है.


गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम दो नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा.


आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.